Rahat Indori:- कोरोना से संक्रमित थे मशहूर शायर राहत इंदौरी, दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने राहत इंदौरी ने अरविंदो अस्पताल में अंतिम सांस ली।
यह भी पड़े :- राहत इंदौरी मशहूर शायर को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
इंदौर के अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर विनोद भंडारी ने जानकारी देते हुए कहा
कि उन्हें कई प्रकार की दिक्कते इलाज के दौरान सामने आ रही थी, जिसमें 70 प्रतिशत लंग खराब, पायलेटर निमोनिया, हाईपर टेंशन, कोरोना पॉजिटिव, डायबिटिक शामिल हैं। वे परसो रात को अरविंदो अस्पताल मे किसी निजी अस्पताल से आए थे और आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सिवियर अटैक आया और उसके बाद रिवाईव भी हुए पर आज शाम 5 बजे के लगभल उनका देहांत हो गया।
जिनकी नकल कितने जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं
अपने लिए लिखकर और मुशायरे में अपने लिए शेर पढ़ना किसी भी शायर के लिए ज्यादा तसल्ली देने वाला होता है। फिर राहत ने तो मुशायरे में शेर पढ़ने की अपनी एक शैली विकसित की थी। जिसकी नकल न कितने जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं।
हजारों लोगों का मगमा दीवाना-सा हो उठता था
जब वो डूबकर अपने शेर पढ़ते हैं तो हजारों लोगों का मगमा दीवाना-सा हो उठता था। जिन लोगों ने उनका कार्यक्रम अपनी आंखों से देखा है, वो तो यही कहेंगे कि राहत इन्दोरी (Rahat Indori) की असली जगह फिल्मी संगीतकार का दरबार नहीं मुशायरे का मंच था। मगर अफसोस यह है कि कोरोना के काल में एक और सितारा अब इस दुनिया को छोड़कर चला गया है।
राहत साहब का Cardiac Arrest की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेक़ाल हो गया है…..
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ कीजिये….