Krishna Janmashtami 2020: पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। हर कोई माखनचोर की भक्ति में रमा नजर आ रहा है। इस बीच, वे कलाकार भी चर्चा में हैं, जिन्होंने टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई। इनमें नीतीश भारद्वाज सबसे बड़ा नाम है।
सीरियल महाभारत के बाद लोगों को नीतीश में श्रीकृष्ण की झलक नजर आने लगी। इनके अलावा रामानंद सागर के सीरियल कृष्णा में कृष्ण की भूमिका स्वप्निल जोशी ने निभाई थी। इसी तरह जय श्री कृष्णा में नटखट कान्हा की भूमिका धृति भाटिया ने निभाई थी। द्वारकाधीश सीरियल में विशाल करवाल ने भी श्रीकृष्ण की प्रभावी भूमिका निभाई थी।
Krishna Janmashtami 2020: 11 या 12 मथुरा में कब मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी
TV के कुछ कलाकार जो कृष्णा रूप में फेमस हुए
नीतीश भारद्वाज:
बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर नीतीश भारद्वाज लोगों के दिन में हमेशा के लिए बस गए हैं। नीतीश भारद्वाज पहले कलाकार थे, जिन्होंने टीवी पर श्रीकृष्ण का रोल किया। इसके बाद तो नीतीश जहां भी जाते, लोग भगवान श्रीकृष्ण मानकर पैर छूने लगे थे। बहुत कम लोगों को पता है कि नीतीश एक सफल सर्जन भी हैं।

स्वप्निल जोशी:
यूं तो स्वप्निल जोशी ने कैम्पस, हद्द कर दी, जिस देश में निकला होगा चांद और घर की बात है जैसे सीरियल में काम किया, लेकिन लोकप्रियता मिला रामानंद सागर के कृष्णा सीरियल से। बता दें, स्वप्निल ने 9 साल की उम्र में रामायण में कुश की भूमिका निभाई थी। रियल लाइफ में स्वप्निल एक प्रोफेशनल वकील हैं।

धृति भाटिया:
जय श्री कृष्णा सीरियल में नटखट कान्हा की भूमिका निभाने वाली धृति भाटिया आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। इसके बाद उन्होंने सहारा वन पर प्रसारित माता की चौकी में माता दुर्गा की भूमिका निभाई थी। धृति की इस सफलता के पीछे उनके पिता गगन भाटिया की अहम भूमिका है।

विशाल करवाल:
विशाल मूल रूप से पंजाब के हैं। उन्होंने इमेजिन टीवी शो के सीरियल द्वारकाधीश; भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। शुरू में जब उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था, तब लोगों को आश्चर्य हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका मन मोह लिया।

सौरभ राज जैन:
सौरभ राज जैन: स्टार प्लस पर 2013 में रिलीज हुई नई महाभारत में लोगों ने कृष्ण के रोल में सौरभ राज जैन को देखा। सौरभ राज जैन ने अपनी एक्टिंग से ख्याति अर्जित की। उनकी सुंदरता के साथ ही लोगों को उनकी दमदार आवाज भी पसंद आई। महाभारत के अलावा सौरभ राज जैन रिमिक्स, कसम से, फुटबॉलर जैसे शो में काम कर चुके हैं।

इन्होने 2013 के पौराणिक नाटक महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए अभिनेता स्क्रीन पर वापस आ गये है! वह सोशल मीडिया पोस्टों की एक श्रृंखला के माध्यम से #MahabharatDaries के नाम से कुछ प्यारे किस्से शेयर कर रहे है! उन्होंने अपने शूटिंग के दिनों से एक अजीब स्मृति साझा की, और उन्होंने अपने संवाद सुनाए।